बुलंदशहर
बुलंदशहर भारत विकास परिषद ‘सेवार्थ’ शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किए जा रहे प्रांतीय बाल संस्कार शिविर के पांचवें दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर भारत विकास परिषद ‘सेवार्थ’ शाखा द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किए जा रहे प्रांतीय बाल संस्कार शिविर के पांचवें दिन बच्चों का उत्साह चरम पर रहा। शिविर में कुल 118 बच्चों ने भाग लेकर आधुनिक विधाओं के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक कला कौशल का हुनर सीखा।
नृत्य की बारीकियां और मेहंदी कला का प्रशिक्षण
शिविर संयोजक चंद्र भूषण मित्तल ने बताया कि पांचवें दिन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। इसके तहत ‘रूह जुम्बा’ डांस ग्रुप की निदेशक चारु गोस्वामी ने बालिकाओं को नृत्य के विभिन्न स्टेप्स सिखाए और संगीत की थाप पर थिरकना सिखाया। इसके साथ ही, निधि गर्ग ने बच्चों को मेहंदी लगाने की बारीकियां सिखाईं। प्रशिक्षण के बाद बालिकाओं ने खुद एक-दूसरे के हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अगले दिन होगा ब्यूटी और मेकअप सेशन
शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा और कोषाध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर के छठे दिन बच्चों को ग्रूमिंग और ब्यूटी टिप्स दिए जाएंगे, जिसमें ‘उर्वशी ब्यूटी पार्लर’ की निदेशक श्वेता सचदेवा मेकअप की बारीकियां सिखाएंगी।
इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए राजपाल सिंह वर्मा, यशेष तोमर, दीप्ति सिंह, आचार्य शिवकुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मूलचंद, राजेंद्र सिंह, योगेश शर्मा, ममता शर्मा, ममता सक्सेना और मोनिका गुप्ता सहित परिषद के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























