हापुड़: HPDA बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला; ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना को मंजूरी, खाली पड़े घरों को बेचने का रास्ता साफ

हापुड़

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 76वीं बोर्ड बैठक मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण की 76वीं बोर्ड बैठक मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में क्षेत्र के नियोजित विकास, आवासीय किल्लत को दूर करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।

खाली भवनों के लिए ‘पहले आओ पहले पाओ’ नीति

बैठक में आम जनता के लिए राहत भरा फैसला लेते हुए विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत खाली पड़े ईडब्ल्यूएस , एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के भवनों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के निर्धारित मूल्यों पर ‘पहले आओ पहले पाओ’ योजना के तहत बेचने की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, धौलाना तहसील के ग्राम खेड़ा में ट्रांसपोर्ट नगर के भू-उपयोग को अब औद्योगिक भू-उपयोग में बदलने की भी स्वीकृति दी गई।

महायोजना-2031 और हरिपुर योजना पर मुहर

हापुड़ महायोजना-2031 के तहत ग्राम सबली, रामपुर और हापुड़ खास की कुल 6.1654 हेक्टेयर (लगभग 34.59 एकड़) भूमि के क्षेत्रीय पार्क और खुले क्षेत्र को आवासीय भू-उपयोग के साथ स्वैप (अदला-बदली) करने का प्रस्ताव पारित हुआ। साथ ही, ‘मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत बाबूगढ़ (चक्रसैनपुर) की ‘हरिपुर आवासीय योजना’ के लिए अतिरिक्त भूमि खरीदने और पूरी परियोजना को शासन से स्वीकृत कराने पर सर्वसम्मति बनी।

मेडिकल कॉलेज और नए नियमों को हरी झंडी

प्राधिकरण क्षेत्र में रामा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और शिक्षण संस्थाओं के लिए खरीदी गई भूमि के लैंड यूज (भू-उपयोग) परिवर्तन को मंजूरी दी गई। इसके साथ ही बैठक में उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास तृतीय संशोधन नियमावली-2026, भवन एवं विकास उपविधि-2025 में संशोधन और प्राधिकरण सेवा में मृतक आश्रित नियमावली लागू करने जैसे नीतिगत फैसले भी लिए गए।

बैठक में HPDA की वीसी मुकेश चंद, डीएम कविता मीना, प्रभारी सचिव अमित कादियान सहित बोर्ड सदस्य मुनेश त्यागी व महेश अग्रवाल मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.