बुलंदशहर
जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर का सामने आया है इस गांव के 25 वर्षीय युवक केशव ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर का सामने आया है इस गांव के 25 वर्षीय युवक केशव ने गृह कलेश के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली इस गंभीर दृश्य को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गयी और पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस स्थानीय पुलिस मोके पर पहुंच गयी और फोरेंसिक टीम को भी सूचना देकर बुलाया गया और शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के बताए अनुसार मृतक की दुसरी शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी और वह पत्नी के साथ दौलतपुर गांव में किराए पर रह रहा था और बताया की गुरुवार की रात्री को मृतक ने अपने चाचा को फोन पर बताया की मुझे 2 लोगों से जान का खतरा बना हुआ है और उसके बाद यह घटना घट गयी।
इस मामले को लेकर जब हमारे संवाददाता ने नरसेना थाना प्रभारी से जानकारी जुटाई तो साहब ने बताया की आज सुबह थाना पर सूचना मिली थी की गांव नरेंद्रपुर में एक युवक ने फांसी लगा ली है तो सूचना पर स्थानीय पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल करायी जा रही है और बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026






















