नगला आलमपुर सहकारी समिति, खानपुर में भ्रष्टाचार पर भाकियू अराजनैतिक का गुस्सा फूटा

बुलंदशहर

खानपुर नगला आलमपुर स्थित सहकारी समिति में बरसों से पनप रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक के किसानों ने मोर्चा खोल दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

खानपुर नगला आलमपुर स्थित सहकारी समिति में बरसों से पनप रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकियू अराजनैतिक के किसानों ने मोर्चा खोल दिया। समिति स्टाफ की मनमानी से परेशान किसानों ने समिति परिसर में पहुंचकर पूरे स्टाफ को धूप में बैठाकर बंधक बना लिया।

मामले की जड़

आरोप है कि समिति का पूर्व सचिव रिटायर हुए 2 साल हो गए थे, फिर भी खाद वितरण की पॉश मशीन पर अंगूठा उसी का लगता था। यानी सारा काम वही देख रहा था। 15 दिन पहले पूर्व सचिव की मौत हो गई। इसके बाद खुलासा हुआ कि वर्तमान सचिव पवन चौधरी का अंगूठा पॉश मशीन पर काम ही नहीं करता। नतीजा, करीब 500 कट्टे खाद 15 दिन से किसानों को नहीं बंट पाए। किसान परेशान हो गए।

किसानों का आक्रोश

गुस्साए किसानों ने समिति पहुंचकर ADCO योगेश शर्मा, सचिव पवन चौधरी, सहायक सचिव पवन शर्मा, अरुण कुमार और अन्य कर्मचारियों के साथ सोसाइटी बैंक के मैनेजर को धूप में बैठा दिया।

भाकियू अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने पांचों कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और ADCO से पूरे स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की। दबाव बनते ही ADCO योगेश शर्मा ने मौके पर ही सचिव के खिलाफ कार्रवाई का लेटर तैयार कर दिया और भविष्य में सही स्टाफ रखने का आश्वासन दिया।

कार्रवाई के डर से सचिव पवन चौधरी ने हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगी और खुद को सुधार कर बेहतर काम करने की बात कही। किसानों ने उसे हिदायत देकर माफ कर दिया और सिस्टम को सुधारने पर सहमति बनी।

नारे और मौजूद किसान

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने किसान मसीहा ठाकुर राजेश चौहान और वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी के नारे लगाए।

प्रदर्शन में युवा जिला उपाध्यक्ष हीराल शर्मा, गजेंद्र सिंह लोधी, ठाकुर प्रदीप गौड़, ठाकुर केपी सिंह, अंकुर त्यागी, कमलजीत, मुदस्सर खान, संजू राणा, लाल सिंह राणा, धर्मवीर राघव, पप्पू सैनी, राधेश्याम सैनी, वसीम खान, उमर मोहम्मद, जयराम सिंह, दिनेश शर्मा, राकेश सैनी, विजय सैनी, बालकिशन शर्मा, संजय गुर्जर, सत्येंद्र दीवान जी, विजेंद्र सिंह, दीपक त्यागी, तेज सिंह, अखिलेश शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राहुल सिंह, महेश खलीफा, कारे उर्फ कालीचरन, अजीत लोधी समेत बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.