बागपत
बड़ौत : शुक्रवार को बड़ौत शहर में सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर एडवोकेट और समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में एसडीएम भावना सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बड़ौत : शुक्रवार को बड़ौत शहर में सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर एडवोकेट और समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में एसडीएम भावना सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की गई कि भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती और पुण्यतिथि पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में विचार गोष्ठी आयोजित की जाए।
सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों, वंचितों और ग्रामीणों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। उनके द्वारा किए गए ऐतिहासिक भूमि और प्रशासनिक सुधारों ने देश व प्रदेश के कृषि जगत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल दी थी।
ज्ञापन सौंपते हुए सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर मांग की कि हर सरकारी कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण हो और उनके विचारों पर गोष्ठी की जाए। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सत्यपाल मान, संजीव तोमर, सचिन चौहान, निशांत तोमर, मनीष मान सिनोली, विकास धामा, विवेक चौहान, संजीव पाल, मुकेश कुमार और संजीव दांगी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026






















