बुलंदशहर
बुलंदशहर, 29 मई 2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा नगर पुलिस ने आज 29.05.2026 को सूचना के आधार पर पीला बंबा सिकन्द्राबाद रोड से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर, 29 मई 2026 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खुर्जा नगर पुलिस ने आज 29.05.2026 को सूचना के आधार पर पीला बंबा सिकन्द्राबाद रोड से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 4900 रुपये नगद, दो अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त कार i10 DL-7CL-7434 बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नवाब पुत्र मंजूर और चाँद पुत्र इकराम, निवासीगण मोहल्ला चौधरीवाड़ा, थाना सिकन्द्राबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि ये दोनों शातिर किस्म के चोर हैं। इन्होंने दिनांक 25.05.2026 को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत बाजार जाते समय एक व्यक्ति की जेब से पैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर पर मु0अ0सं0 527/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त नवाब पर चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 12 मुकदमे थाना खुर्जा नगर, गुलावठी और मेरठ के किला परीक्षितगढ़ में दर्ज हैं।
वहीं अभियुक्त चाँद पर भी चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, पशु क्रूरता और सड़क दुर्घटना सहित कुल 9 मुकदमे बुलंदशहर, अलीगढ़ के गभाना थाने में दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई को रामफल सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना खुर्जा नगर के नेतृत्व में उ0नि0 गौरव कुमार, है0का0 श्याम यादव, का0 सुनील कुमार, का0 जय सिंह और का0 धर्मेन्द्र सिंह की टीम ने अंजाम दिया।
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 वरिष्ठ पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/asztCxsxnf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 29, 2026























