औरैया: आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ बकरीद का त्योहार, सड़कों पर मुस्तैद रहा जिला व पुलिस प्रशासन

औरैया

औरैया जनपद में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पावन त्योहार पूरी अकीदत, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पावन त्योहार पूरी अकीदत, आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस मौके पर जिले के तीनों सर्किलों—औरैया सदर, अजीतमल और बिधूना में मुस्लिम समाज के लोगों ने निर्धारित समय पर अपनी-अपनी मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

सड़कों पर मुस्तैद रहे आला अधिकारी, अभेद्य रही सुरक्षा

त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए औरैया का जिला और पुलिस प्रशासन सुबह से ही सड़कों पर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षकआलोक मिश्रा सहित तीनों सर्किलों के क्षेत्राधिकारी खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। आला अधिकारियों की इस मुस्तैदी और कड़े सुरक्षा चक्र के चलते पूरे जनपद में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या विवाद की खबर सामने नहीं आई।

थाना और चौकी प्रभारियों ने संभाली कमान

सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए औरैया कोतवाली, दिबियापुर, अजीतमल, फफूंद, अछल्दा, एरवाकटरा, बेला और बिधूना के थाना प्रभारियों सहित जिले की समस्त चौकियों के प्रभारी और पुलिस स्टाफ अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करते दिखे। संवेदनशील और मुख्य चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बकरीद के इस त्योहार को बेहद शांतिपूर्ण और आपसी प्रेम के साथ मनाए जाने पर स्थानीय जनता ने मुस्लिम समाज के नागरिकों और दिन-रात ड्यूटी पर तैनात रहे जिला व पुलिस प्रशासन की जमकर सराहना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.