बलरामपुर: जरवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर फ्रॉड के ₹58,000 पीड़ित के खाते में कराए वापस

जरवा

बलरामपुर जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जरवा पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली जरवा पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने त्वरित और तकनीकी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के बैंक खाते से उड़ाए गए ₹58,000 की शत-प्रतिशत धनराशि सकुशल वापस करा दी है। अपने डूबे पैसे वापस पाकर पीड़ित ने बलरामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

अज्ञात ठग ने केनरा बैंक खाते से उड़ाए थे रुपये

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रतनपुर झिंगहा बालापुर (थाना कोतवाली जरवा, बलरामपुर) के निवासी पीड़ित मो. इलियास के साथ बीते 14 अप्रैल 2026 को एक अज्ञात जालसाज ने साइबर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। ठग ने पीड़ित के केनरा बैंक खाते से अवैध रूप से कुल ₹58,000 की धनराशि उड़ा ली थी।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने सूझबूझ दिखाई और तत्काल भारत सरकार की साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई (शिकायत संख्या- 33104260082538)।

ऐसे वापस आई ठगी की रकम: पुलिस की मुस्तैदी लाई रंग

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली जरवा की साइबर हेल्पडेस्क ने तुरंत तकनीकी माध्यमों से जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के खाते से ट्रांसफर की गई रकम को आरोपी के बैंक खाते में ही होल्ड करवा दिया। इसके बाद होल्ड की गई धनराशि को वापस लाने के लिए न्यायालय से आवश्यक विधिक आदेश प्राप्त किए गए। न्यायालय के आदेश पर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और पूरी रकम (₹58,000) पीड़ित मो. इलियास के खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करा दी गई।

सराहनीय कार्य करने वाली साइबर पुलिस टीम

इस त्वरित और सफल कार्रवाई में मुख्य रूप से पुलिसकर्मी शामिल रहे योगेश प्रताप सिंह (थानाध्यक्ष, को0 जरवा) उ०नि० महेंद्र नाथ सिंह,कांस्टेबल मुकेश यादव,कांस्टेबल अखिलेश कुमार,महिला कांस्टेबल सूबी पटेल

इस सफलता के बाद बलरामपुर पुलिस ने नागरिकों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है:किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर बिना वक्त गंवाए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।घटना के तुरंत बाद (गोल्डन आवर में) शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को बदमाशों के बैंक खातों या वॉलेट में होल्ड कराकर वापस दिलाना काफी आसान हो जाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.