बलरामपुर
बलरामपुर जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जनपद में कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर जनपद में कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल नेतृत्व तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय की सतत निगरानी व पर्यवेक्षण में पूरे शहर क्षेत्र में ईद-उल-अजहा की नमाज अत्यंत शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हुई।
एएसपी ने खुद संभाली कमान, मस्जिदों और ईदगाहों का किया औचक निरीक्षण
त्योहार की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय ने स्वयं शहर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों, मस्जिदों और मुख्य ईदगाहों का सघन भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत को परखा और ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखने के कड़े निर्देश दिए।
‘तीसरी आंख’ का पहरा: ड्रोन और सीसीटीवी से हुई निगरानी
सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पारंपरिक पुलिस गश्त के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का भी व्यापक इस्तेमाल किया गया। जनपद के प्रमुख और संवेदनशील चौराहों व नमाज स्थलों पर ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से पल-पल की निगरानी की गई। सभी संवेदनशील पॉइंट पर पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिसके चलते जिले की कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रही।
एएसपी ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील, टीम को दी शाबाशी
भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उन्हें पर्व की बधाई दी और अपील की कि भविष्य में भी इसी प्रकार गंगा-जमुनी तहजीब और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनाए रखें। उन्होंने मीडिया को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में और व्यवस्थित है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आपसी बेहतर तालमेल (समन्वय) से कार्य करते हुए इस मुकद्दस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया है।इस महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान और क्षेत्र भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री, संबंधित थाना प्रभारी और भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर मुस्तैद रहे।
औरैया: सूरजपुर बिधूना में बुजुर्ग महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका, बक्से व अलमारी के टूटे मिले तालेhttps://t.co/E6B1SUboEj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 28, 2026






















