बुलंदशहर: मथुरा जा रहे दोस्तों की कार पेड़ से टकराकर पलटी, भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी क्षेत्र के अंतर्गत छपरावत के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ मथुरा दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के गुलावठी क्षेत्र के अंतर्गत छपरावत के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ मथुरा दर्शन के लिए जा रहे चार दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है।

मृतकों और घायल की पहचान

कार सवार चारों युवक आपस में दोस्त थे। हादसे का शिकार हुए युवकों का विवरण इस प्रकार है।

मृतक शिवम (24 वर्ष): पुत्र पुष्पेंद्र, निवासी गांव बड्डा वाजिदपुर, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर (मौके पर मौत)।

मृतक दीपक: पुत्र राजकुमार, निवासी गांव बड्डा वाजिदपुर, कोतवाली स्याना, जनपद बुलंदशहर (मौके पर मौत)।

मृतक आर्यन: निवासी कानपुर देहात (मौके पर मौत)।

घायल विशाल: निवासी गांव पीपड़ा, थाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर (गंभीर रूप से घायल)।

अस्पताल में भर्ती घायल की हालत चिंताजनक

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए विशाल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सघन उपचार दिया जा रहा है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, गांवों में पसरा मातम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और विधिक कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

एक साथ तीन होनहार युवकों की अकाल मृत्यु से उनके परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांवों में इस हृदयविदारक घटना के बाद से मातम का सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24