बुलंदशहर
बुलंदशहर डिबाई देर रात को आगामी ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार रात्रि डिबाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर डिबाई देर रात को आगामी ईद-उल-जुहा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार रात्रि डिबाई क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया।
क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह और उपजिलाधिकारी डिबाई मनीष कुमार के नेतृत्व में थाना डिबाई पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान ईदगाह, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, बाजारों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया।

पैदल मार्च के दौरान सीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं थाना पुलिस को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहें तथा अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें। पुलिस की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक डिबाई विशाल प्रताप सिंह चौहान पुलिस बल के साथ उपस्थित रहे।
बिधूना सिविल कोर्ट के बाहर एडवोकेट रमा यादव ने राहगीरों को बांटा शर्बत, भीषण गर्मी में लोगों को मिली बड़ी राहतhttps://t.co/euTl4rrBJJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026























