नरोरा (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद में आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नरोरा पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में आगामी त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) को क्षेत्र में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए नरोरा पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है।आज बुधवार को नरोरा थाना क्षेत्र के पिलखना में एक महत्वपूर्ण पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। नरोरा थाना प्रभारी भुवनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, धर्मगुरुओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए त्योहार को लेकर शासन द्वारा जारी सख्त गाइडलाइंस से अवगत कराया।
खुली जगहों पर पाबंदी: किसी भी सार्वजनिक या खुली जगह पर कुर्बानी करने की सख्त मनाही है। केवल पहले से तय और निर्धारित स्थानों का ही उपयोग किया जाए। किसी भी नई जगह पर नई परंपरा शुरू करने की अनुमति नहीं होगी।
प्रतिबंधित जानवरों पर रोक: कानूनन प्रतिबंधित किसी भी जानवर की कुर्बानी भूलकर भी न की जाए।
स्वच्छता और निस्तारण: कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों को खुले में या नालियों में न फेंका जाए, बल्कि उन्हें गहरा गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया जाए। साथ ही मांस को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय पूरी तरह ढककर ले जाएं।
सोशल मीडिया पर नजर: कुर्बानी के वक्त मोबाइल से फोटो खींचने या वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्टंटबाजों और हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
त्योहार के दौरान युवाओं द्वारा की जाने वाली बाइक स्टंटिंग और तेज रफ्तार ड्राइविंग पर पुलिस ने गहरी चिंता व्यक्त की है। थाना प्रभारी ने साफ लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि हर साल स्टंटबाजी के चक्कर में कई गंभीर हादसे होते हैं, जिनमें मासूमों की जान जाती है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें। त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वाले या शांति भंग करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।
आपसी सुझावों के साथ दी गई मुबारकबाद
बैठक के अंतिम चरण में उपस्थित धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों ने स्थानीय स्तर की कुछ समस्याएं और जरूरी सुझाव पुलिस प्रशासन के सामने रखे, जिन पर अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस स्टाफ द्वारा सभी क्षेत्रवासियों को ईद-उल-अजहा की अग्रिम मुबारकबाद दी गई।
इस मौके पर राजघाट चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज, पिलखना गांव के धर्मगुरु, विभिन्न ग्रामों के प्रधान और भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत हुई दुखद दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू होने तथा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट- pic.twitter.com/4tJPQDFUy3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2026























