बुलंदशहर:अहमदगढ़ में ब्रह्म मुहूर्त में गूंज रहा राधे-कृष्ण नाम, प्रभात फेरी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़, माहौल हुआ भक्तिमय

अहमदगढ़

बुलंदशहर जपद इन दिनों क्षेत्र का हर पल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। अहमदगढ़ में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में निकलने वाली प्रभात फेरी गांव में धार्मिक चेतना का संचार कर रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जपद इन दिनों क्षेत्र का हर पल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। अहमदगढ़ में प्रतिदिन ब्रह्म मुहूर्त में निकलने वाली प्रभात फेरी गांव में धार्मिक चेतना का संचार कर रही है। ‘राधे-कृष्ण’ के मधुर भजनों और हरिनाम संकीर्तन के साथ निकलने वाली इस प्रभात फेरी में महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं।

इन मार्गों से होकर गुजरती है प्रभात फेरी

अहमदगढ़ में आयोजित होने वाली यह प्रभात फेरी प्रतिदिन गांव के रामलीला ग्राउंड के समीप स्थित प्राचीन शिव मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ होती है। इसके बाद श्रद्धालु संकीर्तन करते हुए

बूढ़े बाबा मंदिर,महाकालेश्वर मंदिर,पहासू रोड स्थित शिव मंदिर,कश्यप समाज मोहल्ला,चौपाल मार्ग से होकर गुजरते हैं।

इन सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए प्रभात फेरी पुनः अपने प्रस्थान स्थल यानी प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होती है। पूरे भ्रमण मार्ग के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों, ढोल-मंजीरों और जयकारों के साथ पूरे वातावरण को गुंजायमान कर देते हैं।

युवाओं में बढ़ रहे धार्मिक संस्कार, मिल रही सकारात्मक ऊर्जा

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रभात फेरी के आयोजन से गांव में एक बेहद सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल तैयार हो रहा है। सुबह-सुबह श्री राधा-कृष्ण का नाम लेने से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि नई पीढ़ी, विशेषकर बच्चों और युवाओं में भी सनातन संस्कृति और धार्मिक संस्कारों की भावना बलवती हो रही है।

इन प्रमुख लोगों सहित सैकड़ों श्रद्धालु दे रहे उपस्थिति

इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में स्थानीय समाज के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। प्रभात फेरी में मुख्य रूप से डीके शर्मा अहमदगढ़, शिवकुमार बाबा, डिग्गी शर्मा, हरिकिशन सूर्यवंशी, राजकुमार शर्मा (बीज वाले), रविंद्र जनसेवा, बाबू चौधरी, सौरव तायल, पप्पू तायल, सुशील तायल, विनोद (पार वाले), बालाजी, अजय मास्टर जी, गोलू शर्मा, भोलू शर्मा, बृजेश पंडित, रविंद्र शर्मा, भीमसेन कश्यप, राम अवतार कश्यप और अनिल शर्मा जी (रेडीमेड) सहित सैकड़ों श्रद्धालु नियमित रूप से अपनी हाजिरी लगा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.