महराजगंज
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज रिज़र्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज रिज़र्व पुलिस लाइन महराजगंज में साप्ताहिक बुधवार परेड का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल/रिज़र्व पुलिस लाइन श्री अनिरुद्ध कुमार ने परेड की सलामी ली और उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ड्रिल का अभ्यास और शारीरिक-मानसिक दक्षता की जांच
सलामी ग्रहण करने के पश्चात क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार ने परेड का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए विभिन्न ड्रिल का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही जवानों की शारीरिक और मानसिक दक्षता की जांच भी की गई, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी पुलिस बल पूरी सजगता के साथ कार्य कर सके।
टर्नआउट और अनुशासन पर विशेष जोर
परेड के दौरान सीओ ने पुलिसकर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और उनके अनुशासन का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने टर्नआउट को और अधिक बेहतर बनाने के लिए संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।
सीओ के सख्त निर्देश: क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे हमेशा निर्धारित वर्दी में ही ड्यूटी पर तैनात रहें। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई और अनुशासन बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
थाना अमरोहा देहात क्षेत्रान्तर्गत हुई दुखद दुर्घटना में 03 व्यक्तियों की मृत्यू होने तथा अग्रिम कार्यवाही प्रचलित होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा दी गयी बाइट- pic.twitter.com/4tJPQDFUy3
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 26, 2026






















