शाहजहांपुर पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, गुल्लक से मदद भेजने वाले बच्चों से मिलकर हुए भावुक

शाहजहांपुर

शाहजहांपुर जनपद के बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने उन स्कूली बच्चों से मुलाकात की, जिन्होंने अभिनेता के मुश्किल वक्त में अपनी गुल्लक से पैसे भेजकर उनकी मदद की थी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शाहजहांपुर जनपद के बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को शाहजहांपुर पहुंचे। यहां उन्होंने उन स्कूली बच्चों से मुलाकात की, जिन्होंने अभिनेता के मुश्किल वक्त में अपनी गुल्लक से पैसे भेजकर उनकी मदद की थी। बच्चों ने अपने पसंदीदा अभिनेता का बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया।

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान राजपाल यादव बच्चों के बीच घुल-मिल गए। उन्होंने बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और क्लासरूम में उन बेंचों पर भी बैठे जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं। इस भावुक पल को याद करते हुए अभिनेता ने कहा, “यह एक ऐसा समय था जब इन बच्चों का निश्छल ‘भाव’ देखने को मिला था। बच्चों के इस निस्वार्थ स्नेह की कीमत अमूल्य है और मैं जल्द ही उनके इस प्यार को लौटाऊंगा।” उन्होंने बच्चों के प्रति अपनी कृतज्ञता जताते हुए कहा कि इन बच्चों के लिए मेरा जीवन कुर्बान है।

राजपाल यादव ने समाज में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। गुरुकुल सेवा ट्रस्ट के संचालक कुमार सागर ने बताया कि इस कोचिंग संस्थान में वर्तमान में 60 बच्चे निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अभिनेता ने संचालक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देना हमेशा से उनकी प्राथमिकता रही है और हर बच्चा उनके दिल के बेहद करीब है।

मुलाकात के दौरान राजपाल यादव ने शाहजहांपुर से अपने पुराने और गहरे जुड़ाव को भी याद किया। उन्होंने बताया कि कटिया टोला में उनका पहला स्कूल था, जिसके बाद उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) से शिक्षा ली और ऑर्डनेंस क्लोदिंग फैक्ट्री (OCF) में दो साल की अप्रेंटिसशिप भी की थी। इस दौरे से स्थानीय प्रशंसकों और बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.