बिजनौर में पारा 41 डिग्री के पार, भीषण गर्मी और बिजली कटौती से बेहाल हुए लोग

बिजनौर

बिजनौर जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप चरम पर है। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाने से चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। दोपहर के समय आलम यह रहा कि शहर की मुख्य सड़कें और बाजार पूरी तरह सूने नजर आए।

इस तपती गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती ने स्थानीय नागरिकों की मुश्किलों को दोगुना कर दिया है।मई महीने की शुरुआत से ही मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। बीच में हुई हल्की बूंदाबांदी से मिली फौरी राहत के बाद अब पिछले कुछ दिनों से सूरज की तपिश और उमस ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। गर्मी का सीधा असर स्थानीय व्यापार पर भी देखने को मिल रहा है, दोपहर में ग्राहक न होने से दुकानदार खाली बैठे नजर आते हैं।

इस मौसम की सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों और रेहड़ी-पटरी वालों पर पड़ रही है।गर्मी से निजात पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों जैसे नींबू पानी, जूस और आइसक्रीम का सहारा ले रहे हैं। कलेक्ट्रेट, जिला अस्पताल, कोर्ट और बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थानों पर लगे वाटर कूलर और हैंडपंपों पर दिनभर प्यासे लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कई सामाजिक संगठनों द्वारा राहगीरों के लिए छबील लगाकर ठंडे पानी और शरबत का वितरण भी किया जा रहा है।

कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना द्वारा जारी पिछले तीन दिनों के आंकड़े:दिनांकअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानसापेक्ष आर्द्रता (सुबह/शाम)23 मई39.0°C23.4°C88% और 48%24 मई41.0°C22.6°C86% और 42%25 मई41.4°C22.8°C90% और 50%मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी के तेवर ऐसे ही कड़े रहने की संभावना है, जिससे फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.