संभल में किराना दुकान में भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर राख; दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

संभल

संभल जनपद के थाना हयातनगर क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन के बाजार गंज में मंगलवार तड़के एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल जनपद के थाना हयातनगर क्षेत्र अंतर्गत सरायतरीन के बाजार गंज में मंगलवार तड़के एक किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा 50 लाख रुपये से अधिक का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया, जबकि आग की प्रचंडता के कारण दो मंजिला इमारत भी चटक गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पैठ इतवार निवासी मनोज अग्रवाल की बाजार गंज में परचून की दुकान है। आगामी बकरीद के त्योहार के मद्देनजर उन्होंने दुकान में भारी मात्रा में रिफाइंड तेल, महंगे मसाले और अन्य किराना सामग्री स्टॉक कर रखी थी। मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान के भीतर रखे रिफाइंड के पीपे और थैलियां फटने से लपटें और ज्यादा भड़क गईं।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। आग की तपन और आसमान छूते काले धुएं के गुबार के कारण शुरुआत में दमकल कर्मियों को भी अंदर दाखिल होने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 10 बजे तक आग पर बमुश्किल काबू पाया।

पीड़ित दुकानदार मनोज अग्रवाल ने बताया कि त्योहार के सीजन के कारण दुकान माल से पूरी तरह भरी हुई थी, जिससे उनका भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस संबंध में थाना प्रभारी संजीव बालियान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.