सिद्धार्थनगर सपाइयों ने किया तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को सपाइयों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में मंगलवार को सपाइयों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसील परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक मांग पत्र उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ को सौंपकर जनहित के मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन के माध्यम से सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों, युवाओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। सपा नेता मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता इस समय मूलभूत सुविधाओं की कमी, भयंकर बिजली कटौती और बेतहाशा महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने खेती के सीजन को देखते हुए किसानों के लिए ट्रैक्टर और जरिकेन में डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

इसके अलावा ज्ञापन में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करने, घरेलू गैस सिलेंडरों की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी लागू कराने, धान की रोपाई के लिए खाद की कालाबाजारी रोकने तथा नीट सहित विभिन्न पेपर लीक मामलों के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही, नेपाल सीमा से सटे बाजारों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और हाईवे पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों ब्लैक स्पॉट में गति अवरोधक स्पीड ब्रेकर बनाने की भी मांग उठाई गई।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से राम मिलन भारती, शकील शाह, गोपाल फौजी, ज्योति, आरती, इब्राहिम बाबा, राकेश दूबे, शौकत अली, अजय चौरसिया, चंद्रभान पहलवान, डॉ. अमित शर्मा, उमाशंकर उपाध्याय और पंकज तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.