महराजगंज: पेट्रोल-डीजल संकट पर प्रशासन सख्त, डिब्बे में 10 लीटर डीजल की सीमा तय,पेट्रोल की बिक्री पर पूरी तरह रोक

महराजगंज

महराजगंज जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में पेट्रोल और डीजल की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने पेट्रोल पंपों पर बढ़ रही भारी भीड़, लंबी कतारों, अव्यवस्था और ईंधन की संभावित जमाखोरी व कालाबाजारी को रोकने के लिए बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने तात्कालिक व्यवस्था के तहत डिब्बों और कनस्तरों में ईंधन की बिक्री को लेकर नए कड़े नियम लागू कर दिए हैं।

डिब्बे में पेट्रोल की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, डीजल की सीमा तय

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, अब कोई भी उपभोक्ता डिब्बे या गैलन में एक बार में अधिकतम 10 लीटर डीजल ही खरीद सकेगा। वहीं, डिब्बे में पेट्रोल की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि कृषि और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए ईंधन की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।ईंधन की कालाबाजारी रोकने के लिए उपजिलाधिकारियों और डिप्टी कलेक्टरों के नेतृत्व में विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें पेट्रोल पंपों और संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी और निगरानी करेंगी। अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक, जल्द सामान्य होगी आपूर्ति

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने जनता से पैनिक न होने की अपील करते हुए बताया कि जनपद में वर्तमान में लगभग 1100 किलोलीटर डीजल और 900 किलोलीटर पेट्रोल का स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन तेल कंपनियों से लगातार संपर्क में है और जल्द ही आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा।

किसानों को राहत: नहरों में समय पर पानी छोड़ने के निर्देश

डीजल संकट के इस दौर में किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता दिखाई है। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया है कि सभी नहरों में समय पर पानी छोड़ा जाए, ताकि किसान पंपिंग सेट और डीजल पर पूरी तरह निर्भर न रहें और फसलों की सिंचाई सुचारू रूप से हो सके।

Voice Of News 24 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.