बागपत: महेंद्र दत्त शर्मा बने राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर

बागपत/बड़ौत

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिनोली गांव के निवासी पंडित महेंद्र दत्त शर्मा को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ का उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिनोली गांव के निवासी पंडित महेंद्र दत्त शर्मा को राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ का उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के ब्राह्मण समाज और संगठन के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदत्त शर्मा ने सौंपी जिम्मेदारी

पंडित महेंद्र दत्त शर्मा की यह महत्वपूर्ण नियुक्ति राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदत्त शर्मा उर्फ आर.डी. शर्मा द्वारा की गई है। उनके पूर्व के सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की कमान सौंपी है।

समाज हित और एकता के लिए हमेशा करता रहूंगा कार्य: महेंद्र दत्त शर्मा

अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित महेंद्र दत्त शर्मा ने कहा, “संगठन द्वारा मुझे जो यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, मैं उसे पूरी निष्ठा और कर्तव्यभावना के साथ निभाऊंगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मेरा हमेशा यही प्रयास रहेगा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया जाए और समाज हित में निरंतर कार्य किया जाए।

गौरतलब है कि पंडित महेंद्र दत्त शर्मा इससे पूर्व भी ब्राह्मण समाज के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने हमेशा समाज की एकजुटता और सामाजिक मुद्दों को लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाई है।

बधाई देने वालों का लगा तांता

उनकी इस नई और बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई संदेश भेजकर उनका उत्साहवर्धन किया है।

महेंद्र दत्त शर्मा के मनोनयन पर बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे

दिनेश शर्मा (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा, बागपत)पूर्व प्रधान कृष्ण दत्त शर्मा, एडवोकेट राधेश्याम शर्मा, एडवोकेट दीपक शर्मा, एडवोकेट विजय शर्मा,आचार्य उमेश कौशिक (मुख्य पुजारी, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर),आचार्य संदीप दत्त गौतम (संस्थापक, श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र)पूर्व प्रधानाचार्य सेवाराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा (दरोगा), आचार्य प्रवीण पुलस्त्य,रेणु शर्मा (प्रधानाचार्य, मदर मैरी स्कूल),अशोक शर्मा (जिला अध्यक्ष बागपत, राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ) एवं आरती शर्मा (महिला जिला अध्यक्ष) इनके अलावा बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों और प्रबुद्ध वर्ग ने उनके उज्जवल कार्यकाल की कामना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.