महराजगंज:बकरीद को लेकर निचलौल में भारी पुलिस बल का फ्लैग मार्च, अराजक तत्वों को सख्त संदेश

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल में आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए निचलौल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल में आगामी त्योहार बकरीद को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए निचलौल पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। रविवार को नगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से भारी संख्या में पुलिस बल के साथ भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

सड़कों पर उतरा प्रशासनिक अमला, चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर

बकरीद के मद्देनजर निकाले गए इस फ्लैग मार्च की कमान खुद क्षेत्र के आला अधिकारियों ने संभाली। फ्लैग मार्च में निचलौल उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ सिंह, क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार पटेल और थाना प्रभारी अंकित सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने नगर के मुख्य चौराहों, संवेदनशील इलाकों और बाजारों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अराजक तत्वों को सख्त चेतावनी, जनता से शांति की अपील

प्रशासन ने इस फ्लैग मार्च के जरिए त्योहार के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले शरारती और अराजक तत्वों को कड़ा व सीधा संदेश दिया है। अधिकारियों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने या सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ कानून के तहत बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और पुलिस चौबीसों घंटे मुस्तैद है। इसके साथ ही उन्होंने नगर वासियों से त्योहार को शांति और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.