एसएसबी के जवानों और अधिकारियों ने साइकिल चलाकर लोगों को फिटनेस और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

महराजगंज

देश की सीमाओं की सुरक्षा में मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल अब देशवासियों की सेहत और पर्यावरण को सुधारने की मुहिम में भी आगे बढ़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

देश की सीमाओं की सुरक्षा में मुस्तैद सीमा सुरक्षा बल अब देशवासियों की सेहत और पर्यावरण को सुधारने की मुहिम में भी आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रविवार, 24 मई 2026 को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत “Sunday on Cycle” के 75वें ऐतिहासिक संस्करण के अवसर पर 22वीं वाहिनी एसएसबी महराजगंज द्वारा एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह पूरी रैली वाहिनी के कमांडेंट श्री शक्ति सिंह ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से संपन्न हुई।

वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई रैली, जवानों में दिखा गज़ब का उत्साह

यह भव्य साइकिल रैली 22वीं वाहिनी के मुख्यालय से पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल के साथ प्रारंभ हुई। देशभक्ति के नारों के बीच एसएसबी के जवानों का काफिला चौराहा रोड से होते हुए और आम जनता को जागरूक करते हुए पुनः वाहिनी मुख्यालय पर आकर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में बल के समस्त उच्च अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण और जवानों ने बेहद उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

साइकिल रैली के माध्यम से एसएसबी के जांबाज जवानों ने स्थानीय नागरिकों को दैनिक जीवन में फिटनेस अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली जीने और साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण प्रदूषण मुक्त भारत करने का एक बड़ा और मजबूत संदेश दिया।

कमांडेंट का संदेश: इस विशेष अवसर पर बलकर्मियों और आम जनता को संबोधित करते हुए नियमित रूप से व्यायाम करने, साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सदैव सजग व जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया।

इस गौरवमयी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री के फिट इंडिया – हेल्दी इंडिया” अभियान को देश के कोने-कोने और जन-जन तक पहुँचाना रहा, ताकि एक स्वस्थ और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.