सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पोखरे में पलटी तेज रफ्तार कार; तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ रविवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित गहरे पोखरे में पलट गई। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अनियंत्रित होकर पोखरे में समाई बोलेरो, चीख-पुकार से दहला इलाका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा उस वक्त हुआ जब एक कार गाड़ी इटवा क्षेत्र से वापस लौट रही थी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में पहुंचते ही गाड़ी की रफ्तार अत्यधिक तेज होने के कारण चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते गाड़ी सड़क से उतरी और सीधे किनारे बने एक पोखरे में जा पलटी। गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी में डूबी गाड़ी से लोगों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

हादसे में तीन लोगों की मौत, सड़क किनारे खड़े युवक की भी गई जान

इस भीषण दुर्घटना ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए। मृतकों और घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:

मृतकों की सूची

निसार अहमद (38 वर्ष), निवासी – ग्राम धनधरिया कला।

नौशाद खान (17 वर्ष), निवासी – ग्राम धनधरिया कला।

अब्दुर्रहमान (32 वर्ष), निवासी – ग्राम पड़रिया। (प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अब्दुर्रहमान सड़क किनारे खड़े होकर किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे और तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई)।

घायलों की सूची

असद (अस्पताल में उपचाराधीन)।

रियाज अहमद (35 वर्ष) (अस्पताल में उपचाराधीन)।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटा प्रशासन

हादसे की भयावहता को देखते हुए स्थानीय थाना पुलिस भी सूचना मिलते ही तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि कार की रफ्तार सीमा से अधिक थी, जिसके कारण चालक मोड़ पर संतुलन नहीं रख सका। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ या विशुद्ध लापरवाही से। इस हृदयविदारक घटना के बाद से ही दोनों गांवों सहित पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.