बुलंदशहर: किसान नेता आशु खान की पहल रंग लाई, बिजली विभाग ने रातों-रात बदला जला हुआ ट्रांसफार्मर

बुगरासी (बुलंदशहर)

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कस्बा बुगरासी में पिछले दो दिनों से चला आ रहा भीषण बिजली संकट शनिवार देर रात आखिरकार खत्म हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कस्बा बुगरासी में पिछले दो दिनों से चला आ रहा भीषण बिजली संकट शनिवार देर रात आखिरकार खत्म हो गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के मुखर किसान नेता व समाजसेवी आशु खान के कड़े रुख और लगातार दबाव के चलते विद्युत विभाग को बैकफुट पर आना पड़ा। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए शुक्रवार सुबह से फुंके पड़े मुख्य ट्रांसफार्मर को रातों-रात बदल दिया, जिससे पूरे क्षेत्र की आपूर्ति बहाल हो गई है।

भीषण गर्मी और पानी के संकट से जूझ रहे कस्बे वासियों को मिली बड़ी राहत

गौरतलब है कि पिछले 48 घंटों से कस्बा बुगरासी का मुख्य ट्रांसफार्मर फुंका हुआ था। कड़ाके की गर्मी और उमस के बीच पूरा कस्बा न सिर्फ अंधेरे में डूबा था, बल्कि पेयजल का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया था। शनिवार देर रात जैसे ही बुगरासी मेन स्टैंड पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर चालू किया गया और घरों की बत्तियां जलीं, वैसे ही तड़प रहे कस्बे वासियों के चेहरे खिल उठे।

बिजलीघर पर भाकियू कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मनाया जश्न

कस्बे में बिजली की सप्लाई बहाल होते ही ग्रामीण उपभोक्ताओं, स्थानीय व्यापारियों और भाकियू कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बड़ी संख्या में लोग स्थानीय बिजलीघर पहुंचे और वहाँ जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान पूरा बिजलीघर परिसर “वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मांगेराम त्यागी जिंदाबाद” और “किसान नेता आशु खान जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े रहने पर नेताओं का जताया आभार

सफलतापूर्वक आपूर्ति बहाल होने पर किसान नेता आशु खान ने बिजली विभाग का आभार जताते हुए कहा हम बिजली विभाग के उन तमाम अधिकारियों और लाइनमैनों का दिल से शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने जनता की इस गंभीर परेशानी को समझा और भारी गर्मी के बावजूद रात में तत्परता दिखाते हुए ट्रांसफार्मर बदलकर सप्लाई चालू की।

वहीं दूसरी ओर, बुगरासी क्षेत्र की जनता और स्थानीय व्यापारियों ने इस संकट की घड़ी में मजबूती से अधिकारियों के सामने पक्ष रखने और जनहित की लड़ाई लड़ने के लिए अपने किसान नेताओं की जमकर सराहना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.