महराजगंज: निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल; जिला अस्पताल रेफर

निचलौल

महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ दो तेज रफ्तार बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में दोनों बाइकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

ओड़वलिया ग्राम सभा के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा आज रविवार शाम करीब 5:00 बजे निचलौल-ठूठीबारी मार्ग पर स्थित ग्राम सभा ओड़वलिया के समीप हुआ। दोनों बाइकें काफी रफ्तार में थीं और ओड़वलिया के पास आते ही दोनों में आमने-सामने सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, घायलों की हुई पहचान

घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उसकी मदद से दोनों घायल युवकों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भिजवाया।

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है

साबिर अली (25 वर्ष), पुत्र – सैयद, निवासी – पिपरिया, थाना – ठूठीबारी।

मदन (40 वर्ष), पुत्र – रामनारायण, निवासी – बरगदवा, थाना – बरगदवा।

हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही दोनों घायलों का तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। हालांकि, दोनों ही युवकों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण उनकी स्थिति काफी चिंताजनक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल महराजगंज के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.