बुलंदशहर डबल मर्डर का मुख्य आरोपी ‘मोमिन’ चंद घंटों में गिरफ्तार, पिता की लाइसेंसी पिस्टल से की थी पिता-पत्नी की हत्या

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। शक के पागलपन में अपने ही परिवार को तबाह करने वाले कलयुगी बेटे मोमिन को पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही पिता की लाइसेंसी पिस्टल से इस खूनी खेल को अंजाम दिया था।

पिता और पत्नी के नाम आईडेंटिफाई, लाइसेंसी पिस्टल से की थी फायरिंग

यह पूरी वारदात खुर्जा नगर क्षेत्र के कलंदरगढ़ी गांव की है। पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि आरोपी मोमिन को अपने पिता रियाजुद्दीन और अपनी पत्नी सना के बीच अवैध संबंध होने का गहरा शक था। इस बात को लेकर घर में पहले भी कई बार विवाद और कहासुनी हो चुकी थी। इसी विवाद के चलते मोमिन ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपने पिता रियाजुद्दीन की ही लाइसेंसी पिस्टल उठाई और पिता व पत्नी सना पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से दोनों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई।

घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी, फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत

एक ही घर में दो लोगों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना खुर्जा नगर पुलिस और फोरेंसिक विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से खून के नमूने, खोखे और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

भागने की फिराक में था आरोपी, सर्विलांस की मदद से डेढ़ किमी दूर धराया

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोमिन मौके से फरार हो गया था। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीमों ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और सर्विलांस टीम की मदद ली। सटीक लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मोमिन को घटनास्थल से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी से दबोच लिया।

पुलिस का बयान: पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हत्या में इस्तेमाल हथियार को लेकर और वारदात के अन्य पहलुओं को लेकर आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था कायम है।

 

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.