सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, पोखरे में जा गिरी तेज़ रफ़्तार कार, मौके पर एक ने तोडा़ दम,दो लोग गंभीर रूप से घायल

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार कार पोखरे में गिर गई , जिसमें एक की दर्दनाक मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर में एनएच-730 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पड़रिया गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पोखरे में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार काफी तेज गति से चल रही थी। अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर सीधे पोखरे में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.