महराजगंज: बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल; कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री से मांगा इस्तीफा

महराजगंज

महराजगंज जनपद में देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सोमवार को महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में देश में लगातार बढ़ती महंगाई और पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सोमवार को महराजगंज जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों को जनविरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की और जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री से तत्काल इस्तीफे की भी मांग की।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता त्रस्त विजय सिंह

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा मौजूदा सरकार की गलत और पूंजीपति-परस्त नीतियों के कारण देश की आम जनता रिकॉर्डतोड़ महंगाई से जूझ रही है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस के दामों में लगातार की जा रही वृद्धि ने गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है।

जिलाध्यक्ष ने आगे आरोप लगाया कि आज देश का युवा जहां एक ओर भयानक बेरोजगारी और आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर भारी-भरकम टैक्स (उत्पाद शुल्क) बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इन बढ़ी हुई कीमतों को वापस नहीं लेती, कांग्रेस का यह आंदोलन सड़क से सदन तक जारी रहेगा।

प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों पर तत्काल नियंत्रण लगाया जाए और टैक्स में कटौती की जाए। कांग्रेसी नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही महंगाई पर लगाम नहीं लगाई, तो कांग्रेस पार्टी पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर जेल भरो आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगी।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और भारी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.