राजघाट (बुलंदशहर)
बुलंदशहर जनपद के राजघाट क्षेत्र में स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व डीआईजी केपी सिंह। छात्रों को किया सम्मानित। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के डिबाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजघाट स्थित रघुनाथ बारह सैनी इंटर कॉलेज में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी केपी सिंह ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान, कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार गुप्ता और प्रबंधक पुरुषोत्तम वार्ष्णेय ने भी पूर्व डीआईजी केपी सिंह के साथ मिलकर मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर हरवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, नटवर सिंह, वेद प्रकाश, नंदन कुमार, लक्ष्मण तिवारी, लक्ष्मेंद्र तिवारी, बबीता गोयल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Voice Of News 24






















