शादी की खुशियां मातम में बदलीं: नदी में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना गोल्हौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलैरा घाट से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना गोल्हौरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलैरा घाट से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। वैवाहिक रस्म के दौरान बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से एक 9 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक दिन पहले ही शादी समारोह संपन्न हुआ था। शुक्रवार की सुबह महिलाएं पारंपरिक पूजा-अर्चना और तोरण-शेरवानी की रस्म निभाने के लिए बूढ़ी राप्ती नदी के घाट पर पहुंची थीं। इसी दौरान गांव का मासूम शिवरतन निषाद भी वहां अन्य बच्चों के साथ मौजूद था।

नहाने के दौरान गहरे पानी में उतरा मासूम

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, पूजा संपन्न होने के बाद महिलाएं स्नान करने के लिए नदी के एक किनारे चली गईं, जबकि बच्चे दूसरी ओर खेलने लगे। इसी बीच शिवरतन नदी में नहाने के लिए उतरा और अचानक पैर फिसलने या अंदाजा न मिल पाने के कारण गहरे पानी में चला गया। घटना के समय वहां मौजूद अन्य बच्चों ने उसे डूबते हुए देखा तो था, लेकिन वे डर और घबराहट के मारे तत्काल किसी को जानकारी नहीं दे सके।

साढ़े 11 बजे बरामद हुआ शव

काफी देर तक जब शिवरतन कहीं दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। बच्चों से मिली धुंधली जानकारी के बाद ग्रामीण नदी में उतरे और तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सुबह लगभग साढ़े 11 बजे मासूम का शव नदी से बरामद किया गया। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक शिवरतन, गांव के ही रामू निषाद का पुत्र था। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य है और उसके पिता आजीविका के सिलसिले में घर से बाहर रहकर काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.