सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का भव्य उद्घाटन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा तहसील क्षेत्र में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय महुई में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ० सतीश चंद्र द्विवेदी पहुंचे, जिन्होंने दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसकी मुख्य अतिथि ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी प्रतिभागी बच्चियों को पुरस्कार और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभय कुमार पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि डॉ० सतीश चंद्र द्विवेदी एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (खुनियांव) महेंद्र कुमार को बुके, शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने संयुक्त रूप से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर करने पर जोर दिया।
बड़ी खबर: बुलंदशहर के अनूपशहर में पुलिस को ठेंगा दिखा रहे खनन माफिया, गंगा पुल चौकी के सामने से दिन-रात हो रही अवैध रेत की सप्लाई! प्रतिबंध के बाद भी गंगा जी से धड़ल्ले से निकाला जा रहा है रेत, बुगियों के जरिए घर-घर हो रही डिलीवरी।@Uppolice pic.twitter.com/QUzDUdaM3Q
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 16, 2026






















