बुलंदशहर: गोद भराई के कार्यक्रम में ‘फूड प्वाइजनिंग’, 60 से अधिक लोग बीमार

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगवां में आयोजित एक गोद भराई कार्यक्रम में विषाक्त भोजन फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगवां में आयोजित एक गोद भराई कार्यक्रम में विषाक्त भोजन फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला सामने आया है। कार्यक्रम में परोसी गई मटर पनीर की सब्जी और छेना रसगुल्ला खाने के बाद गांव के लगभग 50 से 60 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

अस्पताल में मची अफरा-तफरी

भोजन करने के कुछ ही देर बाद मेहमानों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बीमारों को जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हायर सेंटर रेफर

चिकित्सकों के अनुसार, कई मरीजों की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम खाद्य पदार्थों के नमूने लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.