दिल्ली

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डिबाई विधानसभा सीट से सपा के भावी प्रत्याशी पंडित मोहित गौतम (मोनू भैया) ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से डिबाई विधानसभा सीट से सपा के भावी प्रत्याशी पंडित मोहित गौतम (मोनू भैया) ने दिल्ली में एक महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख के प्रति अपना पूरा सम्मान व्यक्त किया और उन्हें ‘PDA का महानायक’ तथा युवाओं की मुखर आवाज बताया।
पंडित मोहित गौतम (मोनू भैया) ने इस मुलाकात की तस्वीरें और अनुभव अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करते हुए इसे बेहद यादगार पल करार दिया।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
डिबाई विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़ती गतिविधियों और आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई इस भेंट के बाद डिबाई क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है तथा स्थानीय स्तर पर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।
लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जौनपुर के वीर सपूत अर्जुन सिंह यादव, जिले में शोक की लहर
https://t.co/a2iOEZm7u6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















