जौनपुर

गर्लफ्रेंड की एक कठिन शर्त से परेशान होकर गोमती नदी में छलांग लगाने वाले 20 वर्षीय सुदरम का शव हादसे के तीसरे दिन बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे नदी किनारे बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों में कोहराम मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गर्लफ्रेंड की एक कठिन शर्त से परेशान होकर गोमती नदी में छलांग लगाने वाले 20 वर्षीय सुदरम का शव हादसे के तीसरे दिन बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे नदी किनारे बरामद कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजनों में कोहराम मच गया।
वीडियो कॉल पर रखी थी 50 हजार महीना कमाने की शर्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुदरम ने रविवार रात करीब 11 बजे जौनपुर के प्रसिद्ध शाही पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी थी। कूदने से ठीक पहले उसने किसी को वीडियो कॉल की थी, जिसमें उसने बताया था कि उसकी गर्लफ्रेंड उस पर हर महीने 50 हजार रुपये कमाने का दबाव बना रही है और इसी शर्त से परेशान होकर वह यह खौफनाक कदम उठा रहा है।
तीन दिनों से चल रही थी तलाश
घटना के तुरंत बाद से ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम द्वारा गोमती नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी किनारे शव मिलने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















