बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार और नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने अनूपशहर स्थित गंगा घाटों एवं मेला क्षेत्र का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्नान पर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर
क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे और संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू रखा जाए और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
आपसी समन्वय और स्वच्छता के निर्देश
उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को बेहतर बुनियादी सुविधाएं और सुरक्षित माहौल देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वहीं, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने नगर पालिका से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए घाटों और मेला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा नियमित कूड़ा निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने दो टूक कहा कि सभी विभाग अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा सकें।
लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जौनपुर के वीर सपूत अर्जुन सिंह यादव, जिले में शोक की लहर
https://t.co/a2iOEZm7u6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















