जौनपुर

जौनपुर आगामी पोलियो उन्मूलन अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर आगामी पोलियो उन्मूलन अभियान को प्रभावी और सफल बनाने के उद्देश्य से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पैरामेडिकल स्टाफ के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी के नेतृत्व में हुए इस सत्र में स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान की तैयारियों, कार्ययोजना और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
माइक्रोप्लान के अनुसार घर-घर पहुंचने पर जोर
प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों को सही तरीके से पोलियो की खुराक पिलाने, निर्धारित माइक्रोप्लान के तहत प्रत्येक घर तक पहुंचने और खुराक पीने से छूट गए बच्चों को चिह्नित करने की बारीकियां समझाई गईं। इस दौरान विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा दो बूंद जिंदगी की खुराक से वंचित न रह जाए।
सामूहिक जिम्मेदारी और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान
स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से नौनिहालों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, तत्परता और आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईओ रंजीत चौहान, सुपरवाइजर एम.एस. बरनवाल, सुधाकर, वेद प्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जौनपुर के वीर सपूत अर्जुन सिंह यादव, जिले में शोक की लहर
https://t.co/a2iOEZm7u6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















