बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष की एक लावारिस मासूम बच्ची मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बच्ची की उम्र बहुत कम होने के कारण वह अपना नाम, पता या परिजनों के संबंध में कोई भी जानकारी देने में असमर्थ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष की एक लावारिस मासूम बच्ची मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बच्ची की उम्र बहुत कम होने के कारण वह अपना नाम, पता या परिजनों के संबंध में कोई भी जानकारी देने में असमर्थ है। फिलहाल, पुलिस ने बच्ची को अपनी सुरक्षित देखरेख और संरक्षण में ले लिया है और उसके स्वजनों की तलाश तेजी से शुरू कर दी है।
पुलिस की आमजन से अपील
थाना अहमदगढ़ पुलिस ने क्षेत्रवासियों और आमजन से विशेष अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति इस बच्ची को पहचानता है या इसके माता-पिता व परिवार के बारे में कोई भी जानकारी रखता है, तो वह तुरंत थाना पुलिस को सूचना दे। आपकी एक छोटी सी जानकारी इस मासूम को सकुशल इसके परिवार से मिलाने में मदद कर सकती है। पुलिस ने इस सूचना को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है।
संपर्क सूत्र
थाना प्रभारी निरीक्षक, अहमदगढ़
मोबाइल नंबर: 9454403149
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026


















