लद्दाख में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए जौनपुर के वीर सपूत अर्जुन सिंह यादव, जिले में शोक की लहर

जौनपुर

जौनपुर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जौनपुर के एक और वीर सपूत ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगांव निवासी भारतीय सेना के जवान अर्जुन सिंह यादव लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जौनपुर के एक और वीर सपूत ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिगांव निवासी भारतीय सेना के जवान अर्जुन सिंह यादव लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। जवान की शहादत की हृदयविदारक खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

20 दिन पहले ही बच्चे के इलाज के लिए आए थे घर

मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह यादव करीब 13 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे और पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र सेवा कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, वे महज 20 दिन पहले ही अपने बीमार बच्चे के इलाज के सिलसिले में छुट्टी लेकर घर आए थे और कुछ समय बिताने के बाद पुनः देश सेवा के लिए ड्यूटी पर लौट गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी परिवार के साथ आखिरी मुलाकात होगी।

गांव में पसरा मातम, उमड़े संवेदना व्यक्त करने वाले लोग

वीर जवान की शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और माँ भारती के इस वीर सपूत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में ‘वीर जवान अमर रहें’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ नम आंखों से उन्हें नमन किया जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.