बलिया: सुजानीपुर में 1.29 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का हुआ शिलान्यास

बलिया

बलिया जनपद के नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुजानीपुर के ग्रामीणों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सुजानीपुर के ग्रामीणों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया। प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रयासों से सुजानीपुर में 1 करोड़ 29 लाख 56 हजार रुपये की लागत से बनने वाले पुल का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया।

विकास को मिलेगी नई गति

शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे और मंत्री प्रतिनिधि हर्ष सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर हर्ष सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार गांवों के विकास और संपर्क मार्ग को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि इस पुल के निर्माण से सुजानीपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

आम जनता को मिलेगी सुविधा

परिवहन मंत्री के सौजन्य से विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया जा रहा है। मंत्री प्रतिनिधि ने जोर देकर कहा कि चुनाव से पूर्व सभी प्रमुख विकास कार्यों को पूरा कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बरसात के दिनों में जलभराव और खराब रास्तों के कारण जो समस्या होती थी, इस पुल के बनने से उससे हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

कार्यक्रम में रहे मौजूद

शिलान्यास के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से धर्मेंद्र तिवारी, सुरेश ओझा, अमरीश पांडेय, सुजानीपुर के प्रधान भिखारी मिश्रा, ओझवलिया के पूर्व प्रधान विनोद दुबे, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय पाण्डेय और विक्रमा चौबे सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.