बुलंदशहर: शिव नगर कॉलोनी से युवक लापता, तलाश में जुटे परिजन

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिव नगर कॉलोनी से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिव नगर कॉलोनी से एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। दो दिनों से युवक का कोई सुराग न लगने के कारण परिजन गहरे सदमे में हैं और उन्होंने पुलिस व आमजन से मदद की गुहार लगाई है।

बिना बताए घर से निकला था मोहित

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित पुत्र जगवीर सिंह, जो मूल रूप से गांव लछोई का निवासी है और वर्तमान में शिव नगर कॉलोनी में रह रहा था, बीते 10 मई की सुबह घर से बिना बताए कहीं निकल गया। जब वह देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने सभी संभावित ठिकानों और जान-पहचान वालों के यहाँ तलाश की, लेकिन मोहित का कहीं पता नहीं चल सका।

परिजनों की भावुक अपील

युवक के लापता होने से घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी मोहित के बारे में कोई जानकारी मिले, तो वे तत्काल मोबाइल नंबर 9711585038 पर सूचित करें। परिजनों का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का वे सदैव आभारी रहेंगे। पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है और हुलिए के आधार पर तलाश जारी है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.