बुलंदशहर: लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए बढ़ेंगे सर्किल रेट; सीएम योगी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने किसानों को दी बड़ी राहत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना में आने वाली जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘किसान वार्ता’ के दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को इस सकारात्मक निर्णय की जानकारी दी।

जनप्रतिनिधियों की पहल पर मुख्यमंत्री का संज्ञान

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस-वे के प्रभावित गांवों के किसान सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। क्षेत्रीय विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने इस समस्या से शासन को अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब जिला प्रशासन सर्किल रेट के पुनः निर्धारण की प्रक्रिया शुरू करेगा।

पुराने बैनामों पर भी होगा सकारात्मक विचार

जिलाधिकारी ने किसानों को आश्वस्त करते हुए एक और महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने पूर्व में लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु अपनी जमीन के बैनामे (रजिस्ट्री) कर दिए हैं, उन्हें भी आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। शासन उन मामलों पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रहा है ताकि सभी को समान लाभ मिल सके।

अंडरपास और हाईवे कट की मांग पर यूपीडा से होगी वार्ता

किसानों ने बैठक में मेरठ-बदायूं हाईवे पर कट और लिंक एक्सप्रेस-वे पर विभिन्न स्थानों पर बड़े अंडरपास बनाए जाने की मांग उठाई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यूपीडा (UPEIDA) के उच्च अधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी।किसानों की आवाजाही की सुविधा के लिए अंडरपास और कट की मांगों का तकनीकी निस्तारण कराने के सकारात्मक प्रयास होंगे।

जल्द ही संशोधित डरों के साथ किसानों से रजिस्ट्री का कार्य पुनः शुरू किया जाएगा।

इस महत्वपूर्ण बैठक में मा0 विधायक अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री निशा ग्रेवाल, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रमोद कुमार पांडेय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.