औरैया
औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली औरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सट्टा पर्ची के माध्यम से जुआ खेलने/खिलाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती द्वारा अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी बांके बिहारी स्कूल के पास सर्विस रोड कट पर एक संदिग्ध व्यक्ति के होने की सूचना मिली।
अभियुक्त का विवरण
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान अमित कुमार (उम्र 36 वर्ष), पुत्र दीवान सिंह, निवासी बांके बिहारी स्कूल के पास, सत्तेवर, थाना कोतवाली औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर उसके पास से सट्टा पर्ची और अन्य सामग्री बरामद की।
विधिक कार्यवाही
गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त अमित कुमार के विरुद्ध थाना कोतवाली औरैया में मु0अ0सं0 314/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बुलंदशहर : नई-नवेली दुल्हन का हैरान कर देने वाला कारनामा,हमदर्दी की रची साजिश,ऐंठ लिए ₹2लाख, करतूतों को छिपाने के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी – आरोपhttps://t.co/qbj6mvcU0e@Uppolice @bulandshahrpol
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 11, 2026





















