डिबाई: BRO अधिकारी गजेंद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार; राजघाट पर दी गई अंतिम विदाई

डिबाई/राजघाट

बुलंदशहर सीमा सड़क संगठन (BRO) में सहायक अभियंता के पद पर तैनात गजेंद्र सिंह का मंगलवार को गंगा तट स्थित राजघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

बुलंदशहर सीमा सड़क संगठन (BRO) में सहायक अभियंता के पद पर तैनात गजेंद्र सिंह का मंगलवार को गंगा तट स्थित राजघाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। देश सेवा में समर्पित अधिकारी के असामयिक निधन से पूरे डिबाई क्षेत्र में शोक की लहर है।

उपचार के दौरान गुवाहाटी में हुआ निधन

मूल रूप से डिबाई क्षेत्र के उदयपुर खुर्द निवासी गजेंद्र सिंह वर्तमान में डिबाई के मोहल्ला हरदेव में निवास कर रहे थे। वह सीमा सड़क संगठन में सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था और गुवाहाटी के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक क्षेत्र डिबाई पहुँचा, तो माहौल बेहद गमगीन हो गया।

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई विदाई

राजघाट पर अंतिम संस्कार के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उपस्थित जनसमूह ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अंतिम यात्रा और संस्कार में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे। विधायक: चंद्रपाल सिंह लोधी,प्रशासनिक अधिकारी: उप-जिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह।पुलिस बल: डिबाई कोतवाली प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान, नरोरा थाना प्रभारी गंगा प्रसाद आर्य।

अधिकारियों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय गजेंद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि वह एक अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे, जिन्होंने सदैव देश सेवा को प्राथमिकता दी। उनका निधन न केवल परिवार बल्कि विभाग और क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी क्षति है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.