हापुड़: कांग्रेस परिवार का विस्तार; जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे मनोनयन पत्र

हापुड़

हापुड़ शहर कांग्रेस समिति कार्यालय पर ‘जाति स्थापना कांग्रेस समिति’ की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ न्यूज़ 24 की ख़ास रिपोर्ट।

हापुड़ शहर कांग्रेस समिति कार्यालय पर ‘जाति स्थापना कांग्रेस समिति’ की ओर से एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन की मजबूती के लिए कई नई नियुक्तियां की गईं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी/एसटी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष डोंगर सिंह और जिला प्रभारी एडवोकेट चंद्रपाल की मौजूदगी में संगठन के भावी कार्यों पर चर्चा की गई। वरिष्ठ नेताओं ने जिला संगठन के गठन और विस्तार के लिए स्थानीय पदाधिकारियों को बधाई दी।

संगठन को गतिशील बनाने के उद्देश्य से जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गईं, जिनमें शामिल हैं .जिला उपाध्यक्ष,महासचिव व सचिव,प्रवक्ता और मीडिया कॉर्डिनेटर

युवाओं के जुड़ने से बढ़ रही है कांग्रेस की ताकत राकेश त्यागी

मनोनयन पत्र बांटते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों में आम जनमानस का विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कांग्रेस परिवार लगातार बढ़ रहा है और सबसे सुखद बात यह है कि युवा पीढ़ी बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रही है। यह नए पदाधिकारियों का जोश ही पार्टी को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

वहीं, शहर अध्यक्ष अब्दुल्लाह अहमद ने केरल में कांग्रेस के प्रदर्शन और भविष्य की चुनावी चुनौतियों पर विचार रखे। उन्होंने भाजपा की नीतियों की आलोचना करते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और विभिन्न सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएंगे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.