बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे को देख मौके पर मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। जहां तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार व्यक्ति की हालत गंभीर हो गई।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, सिकंदराबाद निवासी 47 वर्षीय सुधीर कुमार पुत्र अजीत सिंह बाइक से भीमपुर दोराहे से सिकंदराबाद की ओर जा रहे थे। तभी देवी के नगला के पास तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में सुधीर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोगों ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।
Voice Of News 24






















