हापुड़ : ढाबे पर मारपीट का विडियो हुआ वायरल तो हरक़त में आई पुलिस, दो आरोपी को किया गिरफ्तार

हापुड़ 

हापुड़ जिले में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ढाबे मामूली बातों को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गई,जिसका विडीयो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ढाबे के बाहर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो ढाबा संचालकों के बीच शुरू हुआ विवाद उस समय बढ़ गया, जब एक युवक के साथ मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामला थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। बताया गया कि हाईवे स्थित दो ढाबों के बीच ग्राहकों की गाड़ियां अपनी-अपनी दुकानों के सामने खड़ी कराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर दबिश दी और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इसरार पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी जनपद मेरठ तथा जफर अहमद पुत्र मुनकाद अली निवासी ग्राम अठसैनी थाना गढ़मुक्तेश्वर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.