सहारनपुर
सहारनपुर जनपद के हसनपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद के हसनपुर क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर लोक निर्माण विभाग द्वारा की जा रही बुलडोजर कार्रवाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को समाजवादी पार्टी की प्रदेश सचिव रूही अंजुम ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की और प्रभावित दुकानदारों व निवासियों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
दलितों और पिछड़ों को बनाया जा रहा निशाना
जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए रूही अंजुम ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर विशेष रूप से दलितों और पिछड़ों के घरों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
रूही अंजुम ने कड़े शब्दों में कहा समाजवादी पार्टी हमेशा से दलितों और पिछड़ों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। सरकार चाहे जितना जुल्म और अत्याचार करे, हम गरीबों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का काम करेंगे।
जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन
सपा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बिना उचित वैकल्पिक व्यवस्था या पर्याप्त समय दिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर समस्या का उचित निस्तारण (समाधान) किया जाएगा और नियमानुसार ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सपा पदाधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर रूही अंजुम के साथ मुख्य रूप से हाजी शमशेर, जिंदा हसन सहित समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि गरीबों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ, तो पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
बड़ी खबर: महराजगंज में गैस के लिए ‘जंग’, कतार में खड़ी महिला हुई अचेत! 🚩🚨 बागापार में रात से लाइन में लगी थी चौपरिया गांव की महिला, उमस और भूख ने बिगाड़ी हालत। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की@DmMaharajganj pic.twitter.com/oi4wmLAKWD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 11, 2026






















