बैरिया
बलिया बिहार में शराबबंदी के बीच उत्तर प्रदेश के रास्ते तस्करी की कोशिशों पर बैरिया पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया बिहार में शराबबंदी के बीच उत्तर प्रदेश के रास्ते तस्करी की कोशिशों पर बैरिया पुलिस ने कड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने सोमवार को चांददियर के पास एक बोलेरो पिकअप से 42 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि शराब गोदाम मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।
चेकिंग के दौरान मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह अपनी टीम के साथ माझी पुल के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप में अंग्रेजी शराब लादकर उसे बिहार ले जाने की तैयारी है।
पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बैरिया-माँझी मुख्य मार्ग पर चांददियर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप (संख्या UP 60 T 5035) को रोका, जिसमें चालक और उसका एक साथी सवार थे। तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से अलग-अलग ब्रांड की कुल 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
बरामद शराब का विवरण
रॉयल स्टैग (750 ML): 18 पेटी (कुल 216 बोतल)
रॉयल स्टैग (375 ML): 17 पेटी (कुल 408 बोतल)
ब्लेंडर प्राइड (750 ML): 07 पेटी (कुल 84 बोतल)
कुल मात्रा: 378 लीटर अंग्रेजी शराब
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
विकास यादव (21 वर्ष), पुत्र मलोदा यादव, निवासी दलन छपरा, थाना दोकटी, बलिया।
अरुण यादव (25 वर्ष), पुत्र महेश यादव, निवासी ग्राम भगवानपुर का डेरा, जिला भोजपुर (बिहार)।
गोदाम मालिक पर भी गाज
पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे यह शराब बैरिया स्थित सुमित सिंह के अंग्रेजी शराब गोदाम से लेकर आ रहे थे और इसे ऊंचे दामों पर बेचने के लिए बिहार जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप को 207 MV Act में सीज कर दिया है। साथ ही विकास, अरुण और गोदाम मालिक सुमित सिंह के विरुद्ध थाना बैरिया में धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बड़ी खबर: महराजगंज में गैस के लिए ‘जंग’, कतार में खड़ी महिला हुई अचेत! 🚩🚨 बागापार में रात से लाइन में लगी थी चौपरिया गांव की महिला, उमस और भूख ने बिगाड़ी हालत। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की@DmMaharajganj pic.twitter.com/oi4wmLAKWD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 11, 2026






















