बलिया: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं ने दिखाया उत्साह,क्विज प्रतियोगिता में ईशा वर्मा और सुमित सिंह रहे अव्वल

जीराबस्ती

बलिया जनपद में मेरा युवा भारत बलिया के तत्वावधान में आज सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जीराबस्ती स्थित सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में एक भव्य संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में मेरा युवा भारत बलिया के तत्वावधान में आज सोमवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर जीराबस्ती स्थित सेंट्रल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र में एक भव्य संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 70 से अधिक युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विज्ञान व तकनीक के क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति पर अपने विचार साझा किए।

क्विज प्रतियोगिता के परिणाम

प्रौद्योगिकी पर आधारित इस क्विज प्रतियोगिता में युवाओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। विजेताओं की सूची निम्न प्रकार है।

महिला वर्ग

प्रथम स्थान: ईशा वर्मा

द्वितीय स्थान: अंशु यादव

तृतीय स्थान: रश्मि यादव

पुरुष वर्ग

प्रथम स्थान: सुमित सिंह

द्वितीय स्थान: इम्तियाज अंसारी

तृतीय स्थान: सूरज सिंह

विजेताओं और सभी प्रतिभागियों को जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा और आरसेटी निदेशक सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

तकनीक के केवल यूजर नहीं, मेकर बनें युवा रवि मिश्रा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी रवि मिश्रा ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को तकनीक का केवल उपभोक्ता बनकर नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें नवाचारकर्ता शोधकर्ता और निर्माता बनने की दिशा में कदम बढ़ाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवा शक्ति ही सबसे बड़ी आधारशिला है।

वैज्ञानिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक है यह दिन

आरसेटी के निदेशक सुमित कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत की वैज्ञानिक शक्ति और आत्मनिर्भरता का गौरवशाली प्रतीक है। उन्होंने अंतरिक्ष, रक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान की सराहना करते हुए युवाओं को प्रेरित किया।

उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से ऊषा यादव, वर्धन पाठक, मनीष श्रीवास्तव, शैलेंद्र सिंह, गुप्तेश्वर प्रसाद, मनीष हिमांशु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नितेश पाठक द्वारा किया गया।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.