डिबाई: जर्जर बिजली का तार टूटने से भैंस की मौत,ग्रामीणों ने विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र की धर्मपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नगला दनसहाय जलालपुर जट्ट में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाना क्षेत्र की धर्मपुर चौकी अंतर्गत ग्राम नगला दनसहाय जलालपुर जट्ट में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ अचानक हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में बिजली विभाग के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार ग्राम नगला दनसहाय जलालपुर जट्ट निवासी धर्मवती पत्नी चंद्रकांत की भैंस घर के पास बंधी हुई थी। तभी अचानक ऊपर से गुजर रहा बिजली का जर्जर तार टूटकर भैंस के ऊपर गिर पड़ा। करंट इतना जोरदार था कि भैंस को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी तत्काल मौत हो गई। घटना के समय पास में ही ग्रामीण मौजूद थे, जिससे एक बड़ा मानवीय हादसा होते-होते टल गया।

बिजली विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से बिजली के तार जर्जर स्थिति में लटक रहे हैं।इस संबंध में कई बार विभाग को लिखित और मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह तार किसी व्यक्ति या बच्चे पर गिरता, तो परिणाम और भी भयावह हो सकते थे।

पीड़ित परिवार ने इस घटना से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जर्जर तारों को नहीं बदला गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.